हल्द्वानी के नए SP City बने हरबंस सिंह, जनता की सुनवाई और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता

SHARE:

SP City Haldwani Harbans Singh ने संभाला कार्यभार, यातायात और कानून व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता
SP City Haldwani Harbans Singh ने संभाला कार्यभार, यातायात और कानून व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता
एसपी हरबंस सिंह ने संभाला एसपी सिटी हल्द्वानी का कार्यभार

हल्द्वानी के नए SP City बने हरबंस सिंह, संभाला कार्यभार

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर की कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसपी हरबंस सिंह ने एसपी सिटी हल्द्वानी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने शहर की कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने और यातायात व्यवस्था में सुधार को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया है।
जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा कि थानों और चौकियों में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने वाले नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को जनता की शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
ऑपरेशन कालनेमी पर रहेगा विशेष फोकस
उन्होंने ‘ऑपरेशन कालनेमी’ को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा।
हल्द्वानी की यातायात व्यवस्था सुधारने की तैयारी
हल्द्वानी शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए आवश्यकता के अनुसार थाना और चौकी पुलिस बल को भी यातायात व्यवस्था के संचालन में लगाया जाएगा।
अनवर्कआउट अपराधों के शीघ्र खुलासे पर जोर
एसपी सिटी ने लंबित एवं अनवर्कआउट अपराधों के शीघ्र खुलासे को भी प्राथमिकता में रखा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से अपराधों के प्रभावी अनावरण के लिए गंभीरता से कार्य करने को कहा।
हरबंस सिंह 2009 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे पौड़ी, देहरादून, पीटीसी नरेंद्रनगर, नैनीताल, चमोली, एसडीआरएफ, एसपी विजिलेंस (हाइडेल), एसपी सिटी हल्द्वानी, एसपी क्राइम नैनीताल और अल्मोड़ा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
नए एसपी सिटी ने पुलिस मुख्यालय, रेंज और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने की बात कही है।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

सबसे ज्यादा पड़ गई