उत्तराखंड में तीसरे राजनीतिक विकल्प का शंखनाद, 1 नवंबर को देहरादून में होगी विशाल जनसभा

SHARE:

उत्तराखंड में तीसरे राजनीतिक विकल्प को लेकर संवाद कार्यक्रम में आनंद स्वरूप महाराज

उत्तराखंड में तीसरे राजनीतिक विकल्प को लेकर संवाद कार्यक्रम में आनंद स्वरूप महाराज

उत्तराखंड में तीसरे राजनीतिक विकल्प की तैयारी तेज
हल्द्वानी। उत्तराखंड की राजनीति में तीसरे राजनीतिक विकल्प को लेकर गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। मंगलवार, 6 अक्टूबर को उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, जल-जंगल-जमीन पर जनता के अधिकार और प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों का लाभ राज्यवासियों को दिलाने जैसे मुद्दों को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम से पूर्व न्याय के देवता गोलू देवता के दर्शन किए गए। इसके बाद बालाजी वाटिका हॉल में तीसरे राजनीतिक विकल्प को लेकर संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में तीसरा राजनीतिक विकल्प तैयार किया जा रहा है और इसके लिए अलग-अलग जिलों में लगातार काम किया जा रहा है।
भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना
आनंद स्वरूप महाराज ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता लंबे समय से समस्याओं का सामना कर रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार, अधिकारियों की कार्यप्रणाली और कथित भय के माहौल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जनता अब एक मजबूत तीसरे विकल्प की आवश्यकता महसूस कर रही है।
उन्होंने कहा कि समाज में समानता और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की जरूरत है। उन्होंने आर्थिक आधार पर गरीबों को आरक्षण देने की वकालत करते हुए सामाजिक एकता पर जोर दिया।
1 नवंबर को देहरादून में विशाल जनसभा
आनंद स्वरूप महाराज ने घोषणा की कि 1 नवंबर को देहरादून में विशाल जनसभा आयोजित कर उत्तराखंड के हितों को केंद्र में रखते हुए तीसरे राजनीतिक विकल्प का शंखनाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े लोग प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार सक्रिय हैं और मजबूत राजनीतिक विकल्प तैयार करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम में संयोजक भुवन भट्ट सहित विशाल शर्मा, तेज सिंह कार्की, अमित चौहान, दीपक जोशी, मनोहर मिश्रा, दिनेश थुआल, बालम जोशी, विजय तिवारी, देवेंद्र सिंह खाती, बृजपाल नेगी, राकेश चौहान, भुवन सत्यवली, हेम भट्ट, सुरेश शर्मा, प्रकाश शर्मा, प्रकाश मंडोलिया, अनिता जोशी, किरन बोरा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

सबसे ज्यादा पड़ गई