किच्छा (ऊधम सिंह नगर)। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। किच्छा स्थित एम्स ऋषिकेश के सैटेलाइट सेंटर में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। लगभग 300 बेड की क्षमता वाला यह अस्पताल बनकर लगभग तैयार हो चुका है। इसी क्रम में 17 नवंबर 2026 को यहां ट्रायल के तौर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 250 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में 10 से 15 चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।
शिविर के दौरान सेवा भारती की ओर से भी जनसेवा की महत्वपूर्ण पहल की गई। श्री वागेश दत्त, स्वास्थ्य आयाम प्रमुख, सेवा भारती ऋषिकेश तथा श्री हेतराम ममगाईं, जिला अध्यक्ष, सेवा भारती ऋषिकेश के सहयोग से लोगों की निशुल्क रक्त जांच करवाई गई। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं को प्रारंभ करने से पहले ट्रायल के रूप में स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली का परीक्षण करना और आमजन को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ पहुंचाना रहा।
जल्द शुरू होंगी अस्पताल की नियमित स्वास्थ्य सेवाएं
किच्छा स्थित एम्स ऋषिकेश का यह सैटेलाइट सेंटर क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। लगभग 300 बेड की क्षमता वाले इस केंद्र के शुरू होने से किच्छा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार, अस्पताल का विधिवत उद्घाटन होने के बाद यहां समस्त स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं नियमित रूप से शुरू कर दी जाएंगी।
इस केंद्र के पूरी तरह संचालित होने से ऊधम सिंह नगर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए दूर-दराज के बड़े अस्पतालों पर निर्भरता भी कम होने की उम्मीद है।
किच्छा में एम्स सैटेलाइट सेंटर की शुरुआत को क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







