
उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद नैनीताल के हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज मैदान में शनिवार, 21 मार्च 2026 को भव्य जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।http://haldwani-jan-sabha-rajnath-singh-uttarakhand-government-4-years
जनसभा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने जनसभा में आने वाले लोगों के लिए बैठने, पेयजल, साफ-सफाई और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने यातायात व्यवस्था को लेकर भी सख्त निर्देश देते हुए कहा कि रूट डायवर्जन प्लान पहले से तैयार कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आम जनता और बाहरी आगंतुकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................






