
जनपद नैनीताल में ईद-उल-फ़ितर का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे एवं शांति के वातावरण में मनाया गया। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज अदा की गई, जो पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद भर में व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। पर्व के दृष्टिगत समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया था।

नमाज के दौरान एवं उसके उपरांत किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। जनपद पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग एवं निगरानी की जाती रही, जिससे आमजन को सुरक्षित एवं सहज वातावरण उपलब्ध हो सका।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने जनपदवासियों को ईद-उल-फ़ितर की शुभकामनाएं देते हुए शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................






