धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह | हल्द्वानी जनसभा में बोले रक्षा मंत्री

SHARE:

हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब केवल धाकड़ नहीं बल्कि “धुरंधर” बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति, यूनिफॉर्म सिविल कोड, नकल विरोधी कानून और सीमांत गांवों के विकास जैसे फैसलों ने उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी, पर्यटन, रोजगार और कौशल विकास में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने चार वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए निवेश, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, पारदर्शी भर्ती और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई को सरकार की प्राथमिकता बताया।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *