नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार: अब अवैध संपत्ति भी होगी जब्त

SHARE:

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में NDPS अभियोग में अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्यवाही, वाहन जब्त
डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशों के क्रम में, मनोज कुमार कत्याल (पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी) तथा अमित कुमार सैनी (क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी) के निकट पर्यवेक्षण में थाना हल्द्वानी द्वारा NDPS अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की गई।
थाना हल्द्वानी में पंजीकृत मु०अ०सं०– 359/2025, धारा 8/20 NDPS Act से संबंधित प्रकरण में अभियुक्त नारायण दत्त परगाई (पुत्र स्व. हरिकिशन परगाई), निवासी ग्राम कुकना, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस प्रकरण की विवेचना भुवन सिंह राणा द्वारा संपादित की गई तथा विवेचना उपरांत आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है।
वित्तीय विवेचना में सामने आई अवैध संपत्ति
प्रकरण की Financial Investigation के दौरान अभियुक्त के पुत्र सुरेश परगाई के नाम पर निम्नलिखित वाहन प्रकाश में आए—
UK04TB-5931 – Motor Cab (Ertiga Car), पंजीकरण: 28 मार्च 2024
UK04Z-3013 – Motorcycle (Honda), ट्रांसफर: 17 दिसम्बर 2018
UK04AA-6853 – Motorcycle (Hero), पंजीकरण: 08 अगस्त 2018
विवेचना के दौरान इन वाहनों को वैध आय से क्रय किए जाने के संबंध में कोई संतोषजनक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया।
जब्ती की कार्रवाई
उपरोक्त संपत्तियों के संबंध में सक्षम प्राधिकारी (Competent Authority, SAFEMA/NDPS Act, New Delhi) को फ्रीजिंग ऑर्डर प्रेषित किया गया। सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 24-03-2026 को पारित आदेश में वाहन संख्या UK04TB-5931 (Ertiga Car) को NDPS Act, 1985 की धारा 68-B(g) के अंतर्गत Illegally Acquired Property मानते हुए धारा 68-F(1) के अंतर्गत जब्त किए जाने के आदेश पारित किए गए हैं।
नैनीताल पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी है।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *