
करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी का वांछित अभियुक्त चोरगलिया पुलिस की गिरफ्त में
डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में जालसाजों एवं धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना चोरगलिया पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस टीम ने जमीन की बिक्री व रजिस्ट्री के नाम पर करीब ₹1.44 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
वादी श्रीमती कमला देवी, निवासी नवाबी रोड, हल्द्वानी सहित अन्य लोगों द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध जमीन बेचने और रजिस्ट्री कराने के नाम पर ₹1,44,49,000/- (एक करोड़ चवालीस लाख उनचास हजार रुपये) की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।
इस संबंध में थाना चोरगलिया में
FIR No. 08/2025 | धारा 420 / 467 / 468 / 471 भा.दं.वि.
के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी का विवरण
मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं
अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में
तथा प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया श्री हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दिनांक 24.03.2026 की देर सायं अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त का विवरण
नाम: दीपांशु बेलवाल
उम्र: 31 वर्ष
पिता का नाम: स्व. नारायण दत्त बेलवाल
निवास: सुरन्दरपुर बेलवाल, गौलापार, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल
पुलिस टीम (थाना चोरगलिया)
▪️ उ0नि0 सुनील गोस्वामी
▪️ हे0का0 मलखान सिंह
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................






