हल्द्वानी में पत्रकारों ने SSP नैनीताल से की भेंट, सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई की मांग

SHARE:

हल्द्वानी में पत्रकारों ने SSP नैनीताल से की भेंट, सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई की मांग
पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि – SSP
आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड, नैनीताल जिला इकाई के जिलाध्यक्ष श्री सर्वेन्द्र बिष्ट एवं जिला महामंत्री श्री भूपेंद्र रावत के नेतृत्व में हल्द्वानी क्षेत्र के पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर पत्रकार यूनियन द्वारा एक प्रार्थना पत्र/ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें कमल कफलटिया नामक व्यक्ति, जो स्वयं को पत्रकार बताकर विभिन्न अनुचित गतिविधियों में संलिप्त बताया गया है, के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में अवगत कराया गया कि उक्त व्यक्ति द्वारा पत्रकारिता की आड़ में अभद्र आचरण किया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व बुद्ध पार्क में एक प्रिंट मीडिया पत्रकार के साथ अभद्रता एवं गाली-गलौज की घटना भी सामने आई है, जिससे पत्रकारों की गरिमा के साथ-साथ सामाजिक वातावरण भी प्रभावित हुआ है।
इसके साथ ही पत्रकारों ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं यूट्यूब चैनल संचालकों द्वारा पत्रकारों की छवि धूमिल करने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स व्यक्तिगत लाभ व लोकप्रियता के उद्देश्य से पत्रकारों के विरुद्ध भ्रामक, अपमानजनक एवं असत्य सामग्री प्रसारित कर रहे हैं, जिससे मीडिया की विश्वसनीयता को गंभीर क्षति पहुंच रही है।
पत्रकार यूनियन की प्रमुख मांगें
▪️ ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स व यूट्यूब चैनलों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई
▪️ आईटी एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत दोषियों पर त्वरित कार्रवाई
▪️ भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश
▪️ पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम
इस पर SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि
“पत्रकारों की गरिमा, सुरक्षा एवं सम्मान सर्वोपरि है। सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर भ्रामक या अपमानजनक सामग्री फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”
उन्होंने आश्वस्त किया कि ऐसे सभी व्यक्तियों व अकाउंट्स की पहचान कर आईटी एक्ट एवं अन्य संबंधित कानूनों के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *