“वोकल फॉर लोकल” को नैनीताल में नई पहचान, SHG उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

SHARE:

“वोकल फॉर लोकल” को नैनीताल में नई पहचान, SHG उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “वोकल फॉर लोकल” सोच को जनपद नैनीताल में नई गति मिली है। रामनगर में आयोजित Buyer-Seller Meet के जरिए स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों को होटल एवं पर्यटन उद्योग से जोड़ने की बड़ी पहल की गई, जिससे ग्रामीण महिलाओं को स्थायी बाजार मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

रामनगर में “वोकल फॉर लोकल” Buyer-Seller Meet का आयोजन
रामनगर स्थित अनंतम रिसोर्ट में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत “वोकल फॉर लोकल” Buyer-Seller Meet आयोजित हुई। कार्यक्रम में नैनीताल जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के स्वयं सहायता समूहों ने ऐपण कला, जूट बैग, शहद, मसाले, ऑर्गेनिक उत्पाद सहित कई स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने होटल व्यवसायियों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “लोकल को ग्लोबल” सोच को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना गया।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *