
कृष्णापुर में भूस्खलन पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, बोल्डर हटाने को विशेषज्ञ एजेंसी तैनात
नैनीताल के कृष्णापुर क्षेत्र में लगातार भूस्खलन और पहाड़ी से गिरते बोल्डरों के खतरे को देखते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेषज्ञ एजेंसी से आधुनिक तकनीक द्वारा अस्थिर बोल्डरों को हटाने, भू-वैज्ञानिक सर्वे कराने और वैकल्पिक दोपहिया मार्ग के सर्वे के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर नगर पालिका कर्मचारियों का वेतन काटने के भी आदेश दिए गए।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................






