पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड ने नैनीताल में किया बड़ा संगठन विस्तार, 30 सदस्यीय टीम के साथ नई कार्यकारिणी घोषित
नैनीताल। पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड की जिला नैनीताल कार्यकारिणी का विस्तार आज संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत एवं जिला प्रभारी हिमांशु शर्मा की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडापाल द्वारा किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न सक्रिय सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नई कार्यकारिणी में जिला संरक्षक समिति, सलाहकार समिति, अनुशासन समिति, लीगल समिति, सोशल मीडिया समिति के अलावा 30 सदस्यीय कमेटी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा भी की गई।
जिला उपाध्यक्ष पद पर पुष्कर महर, हरेंद्र सिंह राणा, मदन सिंह फर्त्याल एवं सतीश फुलारा को नियुक्त किया गया। वहीं संजय वर्मा को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिला महामंत्री पद पर महेश चंद्र भट्ट, भारत कांडपाल, हीरा सिंह मेहता एवं मोहन सिंह बोरा को नियुक्त किया गया। इसके अलावा जिला संगठन मंत्री के रूप में राजाराम, वीरेंद्र जग्गी एवं विनोद बिष्ट को जिम्मेदारी दी गई।
जिला संगठन सचिव पद पर पंकज बिष्ट, त्रिलोक सिंह, हेमा कोरंगा एवं वंदना मेहता को मनोनीत किया गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड राज्य के युवाओं, रोजगार, पलायन और पहाड़ के मूल मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। नई टीम के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







