कैची धाम मार्ग पर थार में जानलेवा स्टंट, नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन

SHARE:

कैची धाम मार्ग पर थार में जानलेवा स्टंट, नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन
कैची धाम मार्ग पर बोनट में बैठाकर दौड़ाई थार, वायरल वीडियो के बाद SSP मंजुनाथ TC का बड़ा एक्शन

नैनीताल। श्री कैची धाम मार्ग पर थार वाहन की बोनट और खिड़की में युवकों को बैठाकर खतरनाक स्टंट करना चालक को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार 21 मई 2025 को राहगीरों द्वारा सूचना दी गई कि वाहन संख्या DL4BC7795 (थार) का चालक कैची धाम मार्ग पर बेहद खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा था। वाहन की बोनट और खिड़की पर दो युवक बैठे हुए थे, जिससे उनकी तथा अन्य राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई।
मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तुरंत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में यातायात निरीक्षक महेश चंद्र ने वाहन चालक की पहचान करते हुए दिल्ली निवासी राहुल के खिलाफ MV एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार चालक ने भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करने की बात कहते हुए माफी भी मांगी है।
SSP मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में स्टंटबाजी, हुड़दंग और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। नैनीताल पुलिस ने लोगों से सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई