CM धामी के हल्द्वानी दौरे से पहले हाई अलर्ट, पुलिस ने कसी सुरक्षा की कमान

SHARE:

CM धामी के हल्द्वानी दौरे से पहले हाई अलर्ट, पुलिस ने कसी सुरक्षा की कमान

हल्द्वानी। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल ने कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में वीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग ली। ब्रीफिंग के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, एक्सेस कंट्रोल और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।
एसपी ने कहा कि वीआईपी कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को शालीन व्यवहार बनाए रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस और सीपीयू को विशेष ट्रैफिक प्लान लागू करने को कहा गया, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा वीआईपी मूवमेंट से पहले मार्गों से सभी अवरोध हटाने और सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी जारी किए गए।
ब्रीफिंग में एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान और थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई