किच्छा में 14 साल पुराने भूमि विवाद का समाधान, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर महिला के नाम हुई रजिस्ट्री
हल्द्वानी, 1 जून 2026। किच्छा की सुनहरा कॉलोनी में वर्ष 2012 में खरीदे गए भूखंड की रजिस्ट्री नहीं होने पर ऋषिकेश निवासी श्रीमती गीता बैरागी ने कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से शिकायत की। आयुक्त के निर्देश पर तहसीलदार किच्छा ने दोनों पक्षों की सुनवाई की, जिसके बाद विक्रेता द्वारा भूमि की रजिस्ट्री श्रीमती बैरागी के नाम कर दी गई। न्याय मिलने पर श्रीमती बैरागी ने सोमवार को आयुक्त दीपक रावत से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







