हल्द्वानी के होटलों पर प्रशासन का शिकंजा: अग्नि सुरक्षा जांच में मिलीं खामियां, मौके पर हुई कार्रवाई

SHARE:

हल्द्वानी के होटलों पर प्रशासन का शिकंजा: अग्नि सुरक्षा जांच में मिलीं खामियां, मौके पर हुई कार्रवाई

Fire NOC से लेकर पर्यटन पंजीकरण तक खंगाले गए रिकॉर्ड, हल्द्वानी के कई होटल जांच के घेरे में

हल्द्वानी में होटल और गेस्ट हाउसों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, कई कमियां मिलने पर चालानी कार्रवाई

हल्द्वानी, 10 जून 2026। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर गठित संयुक्त निरीक्षण समिति ने हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र के कई होटल एवं गेस्ट हाउसों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होटल कुटुम्ब, होटल इमपिरियो, होटल रेडियम और एन.जेड. गेस्ट हाउस में अग्निशमन सुरक्षा मानकों, Fire NOC, आपातकालीन निकास, विद्युत सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई।
जांच में कई अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां और अभिलेखीय त्रुटियां सामने आने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ मौके पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही दो होटलों का पर्यटन विभाग में पंजीकरण नहीं मिलने पर पर्यटन विभाग ने भी तत्काल कार्रवाई की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा के मद्देनजर ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई