CEIR पोर्टल बना सहारा, 56 लाख के मोबाइल खोज लाई नैनीताल पुलिस

SHARE:

CEIR पोर्टल बना सहारा, 56 लाख के मोबाइल खोज लाई नैनीताल पुलिस

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने मोबाइल रिकवरी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अप्रैल 2026 से 24 जून 2026 के बीच विभिन्न राज्यों से 256 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 56.25 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल एवं साइबर सेल की टीम ने CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों से मोबाइल फोन बरामद किए।

मोबाइल रिकवरी अभियान के तहत आईफोन, सैमसंग, ओप्पो, वीवो, रियलमी, वनप्लस समेत विभिन्न कंपनियों के कुल 256 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए। अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने नैनीताल पुलिस और एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी का आभार व्यक्त किया।

इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल ने मोबाइल रिकवरी टीम को 2500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई