कुछ ही मिनटों में बुझी भीषण आग, फायर टीम की तत्परता से बचीं आसपास की संपत्तियां

SHARE:

कुछ ही मिनटों में बुझी भीषण आग, फायर टीम की तत्परता से बचीं आसपास की संपत्तियां

हल्द्वानी, 26 जून 2026। हल्द्वानी स्थित अमरदीप होटल के पीछे शुक्रवार को एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मोटर फायर इंजन (MFE) से पंपिंग कर होज पाइप की सहायता से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
फायर कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को आसपास की झोपड़ियों और अन्य संपत्तियों तक फैलने से रोक लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
कार्रवाई में एलएफएम हरनाम सिंह, डीवीआर श्याम सिंह, एफएम सूरज सिंह, राजेश गावड़ी, विपिन चौहान और बलवंत सिंह शामिल रहे।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई