हल्द्वानी में दुकानों के किराए में 50% तक बढ़ोतरी के विरोध में व्यापार मंडल ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

हल्द्वानी में दुकानों के किराए में 50% तक बढ़ोतरी के विरोध में व्यापार मंडल ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी में दुकानों के किराए में 20% से 50% तक की कथित मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) उत्तराखंड ने शनिवार को महापौर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। संगठन के अध्यक्ष तरूण वानखेड़े के नेतृत्व में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम और निजी दुकानों के मालिक बिना उचित आधार के बार-बार किराया बढ़ा रहे हैं तथा विरोध करने पर दुकानदारों को दुकान खाली करने की धमकी दी जा रही है।

संगठन महामंत्री भुवन भट्ट ने कहा कि बढ़ती महंगाई, ऑनलाइन व्यापार की प्रतिस्पर्धा और बढ़ते व्यावसायिक खर्चों के बीच किराए में भारी वृद्धि छोटे व्यापारियों के लिए गंभीर संकट बन गई है। महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति अवस्थी और महिला प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा ने महिला उद्यमियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संयुक्त समिति में महिला प्रतिनिधित्व अनिवार्य करने की मांग की।

व्यापार मंडल ने ज्ञापन में किराए की वार्षिक वृद्धि की सीमा तय करने, उत्पीड़न की निष्पक्ष जांच, किराया निर्धारण के लिए पारदर्शी संयुक्त समिति बनाने तथा सभी दुकानों के रेंट एग्रीमेंट का नगर निगम में अनिवार्य पंजीकरण कराने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो व्यापारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई