नैनीताल में निजी स्कूलों पर डीएम का बड़ा एक्शन, मनमानी फीस पर लगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटाने के आदेश

SHARE:

नैनीताल में निजी स्कूलों पर डीएम का बड़ा एक्शन, मनमानी फीस पर लगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटाने के आदेश

नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने निजी विद्यालयों की मनमानी फीस वसूली पर सख्त रुख अपनाते हुए अतिरिक्त शुल्क वापस करने के आदेश जारी किए हैं। अब प्रवेश, विकास व परीक्षा शुल्क सहित सभी शुल्क निर्धारित नियमों के अनुसार ही लिए जाएंगे तथा किसी भी अतिरिक्त शुल्क के लिए PTA की स्वीकृति अनिवार्य होगी।
शैक्षिक सत्र 2026-27 में वसूली गई अतिरिक्त राशि का समायोजन 1 जुलाई 2026 की फीस से किया जाएगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों पर 1 लाख से 5 लाख रुपये तक जुर्माना, मान्यता रद्द करने तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने इसे अभिभावकों के हित में बड़ा कदम बताया है।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई