घर से नाराज होकर दिल्ली पहुंचा 17 वर्षीय किशोर, लालकुआं पुलिस ने चंद घंटों में सकुशल किया बरामद

SHARE:

घर से नाराज होकर दिल्ली पहुंचा 17 वर्षीय किशोर, लालकुआं पुलिस ने चंद घंटों में सकुशल किया बरामद

हल्द्वानी/लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में लालकुआं पुलिस ने एक 17 वर्षीय लापता किशोर को दिल्ली से सकुशल बरामद कर सराहनीय कार्य किया है।
जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को हल्दूचौड़ निवासी श्रीमती गीता गुणवंत ने कोतवाली लालकुआं में शिकायत दर्ज कराई कि उनका 17 वर्षीय पुत्र भाष्कर गुणवंत किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया है। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने तत्काल बरामदगी के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट एवं पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आधुनिक सर्विलांस तकनीक का उपयोग कर किशोर की लोकेशन ट्रैक की।
तकनीकी जांच में पता चला कि किशोर हल्दूचौड़ से बरेली होते हुए दिल्ली पहुंच गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली से किशोर को सकुशल बरामद कर लिया।
बरामदगी के बाद किशोर को उसकी माता श्रीमती गीता गुणवंत के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने नैनीताल पुलिस की त्वरित, संवेदनशील और मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई