बिंदुखत्ता में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा वार, 76 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बिंदुखत्ता चौकी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 76 पाउच कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने चौकी बिंदुखत्ता क्षेत्र में चेकिंग और गश्त के दौरान खुरिया खत्ता नंबर-08 निवासी हीरा सिंह मेहरा को एक प्लास्टिक के कट्टे में 76 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 105/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







