मानसून अलर्ट: नैनीताल में हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी; 24×7 मोड पर रहेगा प्रशासन

SHARE:

मानसून अलर्ट: नैनीताल में हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी; 24×7 मोड पर रहेगा प्रशासन

नैनीताल, 02 जुलाई 2026।
मानसून के सक्रिय होते ही नैनीताल जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को मानसून अवधि के दौरान बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी अधिकारियों को 24×7 उपलब्ध रहने और किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा लगातार भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सभी विभागाध्यक्ष, नोडल अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहेंगे तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखेंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने मोबाइल और संपर्क नंबर हर समय सक्रिय रखें। किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, नैनीताल को उपलब्ध कराई जाए, ताकि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि मानसून के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदेशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई