देहरादून में Streax Professional का मेगा लॉन्च: Brewlette Hair Collection और BOTBrazil Nano ने ब्यूटी इंडस्ट्री में मचाई हलचल
देहरादून। Streax Professional ने देहरादून में आयोजित अपनी विशेष Master Class के दौरान हेयर इंडस्ट्री के लिए दो नए प्रीमियम प्रोडक्ट Brewlette Hair Look Collection और BOTBrazil Nano को लॉन्च किया। इस आयोजन में उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से जुड़े हेयर प्रोफेशनल्स, सैलून एक्सपर्ट्स और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम में Streax Professional के Creative Director Najeeb Ur Rehman ने Brewlette Hair Look Collection के नए ट्रेंडी हेयर लुक्स का लाइव डेमो प्रस्तुत किया और आधुनिक हेयर कलर, कटिंग एवं स्टाइलिंग की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी। साथ ही BOTBrazil Nano हेयर ट्रीटमेंट की विशेषताओं, इसकी एडवांस टेक्नोलॉजी और उपयोग के तरीकों पर भी विस्तृत प्रस्तुति दी गई।
मास्टर क्लास में Deepak Kohli (DGM Sales, North India), Ankush Negi (BDM Sales Uttarakhand), Surendra Sharma (CD Manager), Faisal Khan (RTM), Sumit, Pranshu Rawat और Shivam Bist भी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान Streax Professional के Channel Partners Anshul Singhal और Joginder Mehta की भी विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नए उत्पादों की तकनीक, उपयोग, हेयर ट्रेंड्स और बाजार में उनकी संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि Brewlette Hair Look Collection और BOTBrazil Nano हेयर स्टाइलिंग एवं हेयर केयर इंडस्ट्री में प्रोफेशनल्स के लिए नए अवसर और बेहतर परिणाम लेकर आएंगे।
Streax Professional की यह पहल उत्तराखंड के ब्यूटी एवं सैलून सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे प्रोफेशनल हेयर स्टाइलिस्ट्स को आधुनिक तकनीकों और विश्वस्तरीय उत्पादों का लाभ मिलेगा।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................






