नैनीताल में 9 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने जारी किया हाई अलर्ट; अधिकारियों की छुट्टियां रद्द, 24 घंटे निगरानी

SHARE:

नैनीताल में 9 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने जारी किया हाई अलर्ट; अधिकारियों की छुट्टियां रद्द, 24 घंटे निगरानी

नैनीताल, 08 जुलाई 2026। भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा 9 जुलाई (गुरुवार) के लिए नैनीताल जनपद में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी आपदा से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को संवेदनशील सड़कों पर 24 घंटे जेसीबी मशीनें और कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं ताकि भूस्खलन, गिरे पेड़ों और मलबे के कारण बाधित यातायात को तुरंत बहाल किया जा सके। सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर मौजूद रहने और अपने मोबाइल फोन चौबीसों घंटे चालू रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जाएं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
आपदा संबंधी सहायता या सूचना के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 05942-231178, 231179, 231181, मोबाइल 8272080884 तथा टोल-फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई