रानीबाग चौपाटी विवाद गरमाया: पहाड़ी आर्मी का 7 दिन का अल्टीमेटम, ध्वस्तीकरण नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

SHARE:

रानीबाग चौपाटी विवाद गरमाया: पहाड़ी आर्मी का 7 दिन का अल्टीमेटम, ध्वस्तीकरण नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

हल्द्वानी। रानीबाग स्थित पवित्र चित्राशिला घाट पर संचालित कथित चौपाटी को लेकर विवाद गहरा गया है। पहाड़ी आर्मी ने रविवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार को सात दिनों के भीतर चौपाटी हटाने और कथित अतिक्रमण पर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने रानीबाग चित्राशिला घाट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और बाद में सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि कत्युरी समाज की कुलदेवी माता जियारानी, पवित्र चित्राशिला घाट और गार्गी गंगा तट की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा के विपरीत किसी भी प्रकार की गतिविधि स्वीकार नहीं की जाएगी।
पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने आरोप लगाया कि मंदिर समिति की भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सात दिनों के भीतर चौपाटी को ध्वस्त नहीं किया गया, मंदिर समिति की भूमि पर कथित अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो पहाड़ी हिंदू समाज के साथ व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।
संगठन ने मंदिर समिति की भूमि पर कथित अतिक्रमण करने वालों के साथ-साथ अनुमति देने वाले संबंधित जिला पंचायत अधिकारी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल, महिला जिला अध्यक्ष प्रेम मेर, नगर अध्यक्ष कविता जीना, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह राणा, संगठन महामंत्री मोहन बोरा, महिला जिला उपाध्यक्ष, युवा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सालाकोटी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, कैलाश डालाकोटी, अनुराग भारतीय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट: उपरोक्त आरोप पहाड़ी आर्मी द्वारा ज्ञापन और प्रेस नोट में लगाए गए हैं। इनकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित प्रशासन या अन्य पक्ष द्वारा नहीं की गई है।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई