सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026: नैनीताल से 37 श्रद्धालु निःशुल्क ट्रेन यात्रा पर रवाना, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी

SHARE:

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026: नैनीताल से 37 श्रद्धालु निःशुल्क ट्रेन यात्रा पर रवाना, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी

हल्द्वानी, 13 जुलाई 2026। उत्तराखण्ड सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा 2026’ के तहत नैनीताल जिले के 37 श्रद्धालुओं का दल सोमवार को हल्द्वानी से देहरादून के लिए रवाना हुआ। हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल उन श्रद्धालुओं के लिए वरदान है जो आर्थिक या अन्य कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान आने-जाने, आवास, भोजन, स्थानीय परिवहन और चिकित्सा सहित सभी व्यवस्थाएं सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि हल्द्वानी से रवाना हुए श्रद्धालु देहरादून पहुंचेंगे, जहां प्रदेश के सभी 13 जिलों से आए यात्रियों का समागम होगा। इसके बाद हर्रावाला से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ धाम के लिए रवाना करेंगे।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालु उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों से लाए गए पवित्र जल से भरे कलश भी सोमनाथ धाम ले जाएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना है।
नैनीताल जिले से इस यात्रा में 14 महिलाएं और 23 पुरुष, कुल 37 श्रद्धालु शामिल हैं।
इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री दीपक माहरा, मोहन पाठक, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, उपजिलाधिकारी मोनिका, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, खण्ड विकास अधिकारी असगर तनवीर सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई