हल्द्वानी में 230 करोड़ की सड़क-ड्रेनेज परियोजनाओं पर कुमाऊं आयुक्त का एक्शन, देरी पर अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी
हल्द्वानी में 230 करोड़ रुपये की लागत से चल रही सड़क एवं ड्रेनेज परियोजनाओं का मंगलवार को कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूयूएसडीए के कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही, बरेली रोड पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र में अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने और साइनेज लगाने के निर्देश भी दिए।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................






