जनहित सर्वोपरि: सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, 6 घंटे की दिशा बैठक में अफसरों की जवाबदेही तय, सड़क हादसों और विकास कार्यों पर कड़े निर्देश

SHARE:

जनहित सर्वोपरि: सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, 6 घंटे की दिशा बैठक में अफसरों की जवाबदेही तय, सड़क हादसों और विकास कार्यों पर कड़े निर्देश

नैनीताल जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद अजय भट्ट ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में आरडीएसएस योजना की जांच, गेठिया मानसिक चिकित्सालय को सितंबर 2026 तक पूरा करने, गोरापड़ाव-तीनपानी क्षेत्र में सड़क हादसों को रोकने के लिए सीसीटीवी एवं स्ट्रीट लाइट लगाने, स्मार्ट मीटर शिकायतों के समाधान तथा पीएम आवास, किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। लगातार छह घंटे चली बैठक में अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई