रात में जाली काटकर दुकान में घुसा चोर, CCTV ने पहुंचाया सलाखों के पीछे; नकदी और दस्तावेज बरामद

SHARE:

रात में जाली काटकर दुकान में घुसा चोर, CCTV ने पहुंचाया सलाखों के पीछे; नकदी और दस्तावेज बरामद

हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने दुकान में घुसकर चोरी करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई हैं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिनी पुलिस लाइन, हल्द्वानी में उपनल कर्मी के रूप में कार्यरत नबी बक्स (धोबी) ने 22 जुलाई 2026 को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 22 जुलाई की रात लगभग 1 बजे से 2 बजे के बीच उनकी दुकान में चोरी हो गई। चोर ने दुकान की खिड़की की जाली काटकर अंदर प्रवेश किया और एक बैग में रखे ₹10,000 नकद तथा दुकान में टंगी पेंट की जेब से ₹700 चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 244/26 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संजीत राठौर को सौंपी गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल मामले के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। पुलिस की सुरागरसी और तकनीकी जांच के दौरान आरोपी की पहचान दिवाकर (19 वर्ष) पुत्र धर्मवीर सिंह, मूल निवासी ग्राम रम्पुरा काजियान, थाना नवाबगंज, जिला बरेली तथा वर्तमान निवासी जवाहरनगर, थाना वनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के रूप में हुई।
पुलिस ने 25 जुलाई 2026 को कैंसर अस्पताल, हल्द्वानी के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से ₹7,600 नकद तथा चोरी किए गए अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अतिरिक्त धारा भी जोड़ दी है।
इस घटना के सफल खुलासे में हेड कांस्टेबल इसरार नबी और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अध्ययन कर आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने में अहम योगदान दिया।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:
उपनिरीक्षक संजीत राठौर, चौकी प्रभारी हीरानगर
हेड कांस्टेबल मनोज टम्टा
हेड कांस्टेबल इसरार नबी
कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी
हल्द्वानी पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए चोरी की घटना का सफल खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई