
हल्द्वानी संभाग में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: 257 वाहनों के चालान, 22 वाहन सीज, ब्लैक फिल्म और हाई-डेंसिटी लाइट पर सख्ती
हल्द्वानी संभाग में परिवहन विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर ब्लैक फिल्म, अनधिकृत हाई-डेंसिटी लाइट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, काशीपुर और टनकपुर में कुल 257 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 22 वाहनों को सीज किया गया। विभाग ने ब्लैक फिल्म और अवैध लाइटों को मौके पर ही हटवाया। इसके अलावा फिटनेस, टैक्स, परमिट, हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और इंश्योरेंस नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई। संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................


