हल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा!

SHARE:

हल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा!

हल्द्वानी। गोरापड़ाव-तीनपानी क्षेत्र में 19 अगस्त को हथियारबंद बदमाशों द्वारा की गई लाखों रुपये की डकैती के मामले में नैनीताल पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में गठित करीब 50 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने KIA शोरूम के पीछे स्थित कार्यालय/गैराज में हथियारों के बल पर डकैती डाली थी। शिकायत के अनुसार करीब 8 लाख रुपये नकद, 12 मोबाइल फोन और सोने की चेन-अंगूठी समेत अन्य सामान लूटा गया था।
 ऐसे रची गई डकैती की साजिश
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू और रखवीर सिंह की मुलाकात किच्छा निवासी यश सिडाना से हुई थी। पुलिस के अनुसार यश सिडाना जुए में लाखों रुपये हार चुका था और आर्थिक तंगी से गुजर रहा था।
इसके बाद हल्द्वानी के गोरापड़ाव में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की जानकारी के आधार पर डकैती की योजना बनाई गई। आरोपियों ने पहले घटनास्थल की रेकी की और फिर अन्य लोगों को साथ जोड़कर नकाब पहनकर हथियारों के बल पर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक, लूट के बाद रकम आपस में बांट ली गई और पहचान छिपाने के लिए लूटे गए मोबाइल फोन रास्ते में फेंक दिए गए।
पुलिस की बड़ी बरामदगी
वंशप्रीत सिंह से ₹31,000 और 4 जिंदा कारतूस

रखवीर सिंह से ₹35,000, एक 315 बोर का तमंचा और 4 जिंदा कारतूस

कुल ₹66,000 नकदी और 8 जिंदा कारतूस बरामद

गिरफ्तार आरोपियों में वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू (25) निवासी सितारगंज और रखवीर सिंह (28) निवासी शीशगढ़, बरेली शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार रखवीर सिंह का पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में नाम सामने आ चुका है, जिसमें गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले भी शामिल हैं।
मामले में बरामदगी के आधार पर धारा 61(2) और 317(3) BNS की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने बताया कि अपराध को संगठित तरीके से अंजाम दिए जाने के आधार पर BNS के नए प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी नैनीताल की सख्त कार्रवाई के बाद डकैती कांड के खुलासे से बदमाशों में हड़कंप!

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई