नैनीताल में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बच्चों को धमकाकर फरार हुआ पति; काठगोदाम के पास पुलिस ने दबोचा

SHARE:

नैनीताल में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बच्चों को धमकाकर फरार हुआ पति; काठगोदाम के पास पुलिस ने दबोचा

ओखलकांडा/नैनीताल: थाना खनस्यूं क्षेत्र के तल्ला ओखलकांडा में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने चार बच्चों की मौजूदगी में डंडे और चम्मच से पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बच्चों को धमकाकर फरार हो गया था।
पुलिस ने लगातार दबिश और सुरागरसी के बाद 24 अगस्त 2026 को भीम सिंह को वडियाड लूगड़, काठगोदाम के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह घटना के समय शराब के नशे में था और पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में उसके साथ मारपीट की थी। मामले में विवेचना जारी है।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई