रक्षाबंधन पर खाकी में दिखा भाई-बहन का स्नेह: SSP मंजूनाथ टी.सी. की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस जवानों को भी बांधी राखी
रक्षाबंधन पर नैनीताल पुलिस का भावुक अंदाज, SSP मंजूनाथ टी.सी. ने लिया जनसुरक्षा का संकल्प
नैनीताल। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नैनीताल पुलिस कार्यालय में भाई-बहन के स्नेह और सुरक्षा के संकल्प की खूबसूरत झलक देखने को मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और सुरक्षित जीवन की कामना की।
रक्षाबंधन के अवसर पर SSP नैनीताल की पीआरओ हेमा ऐठानी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान SSP ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि रक्षा, जिम्मेदारी और विश्वास के संकल्प का प्रतीक भी है।
उन्होंने कहा कि नैनीताल पुलिस इसी भावना के अनुरूप जनपदवासियों की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी नैनीताल पुलिस के अधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधा।
इस आत्मीय पहल पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार व्यक्त किया।
SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि जनसेवा एवं जनसुरक्षा नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे और पुलिस के प्रति उसका विश्वास और मजबूत हो, इसके लिए नैनीताल पुलिस संवेदनशीलता, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।
उन्होंने जनपदवासियों से रक्षाबंधन का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................


