24 घंटे में खुला ₹15 लाख की सोने की चोरी का राज, भवाली पुलिस ने 12 तोला सोना किया शत-प्रतिशत बरामद; 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

 

24 घंटे में खुला ₹15 लाख की सोने की चोरी का राज, भवाली पुलिस ने 12 तोला सोना किया शत-प्रतिशत बरामद; 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भवाली। नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में घर से चोरी हुए करीब 12 तोला स्वर्ण आभूषणों की चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। भवाली पुलिस ने मामले में एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार करते हुए चोरी किए गए ₹15 लाख से अधिक कीमत के स्वर्ण आभूषण शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं।
29 अगस्त 2026 को ग्राम गैराडी लटवाल निवासी श्रीमती उमा लटवाल ने अपने घर से स्वर्ण आभूषण चोरी होने की शिकायत कोतवाली भवाली में दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा संख्या 33/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के आदेश पर पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ. जगदीश चन्द्र एवं क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक आसिफ खान के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने तत्काल सुरागरसी-पतारसी, संदिग्धों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। त्वरित कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जितेन्द्र सिंह लटवाल उर्फ जित्तू (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

गाड़ी खरीदने के लिए की थी चोरी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चोरी किए गए स्वर्ण आभूषणों को बेचकर गाड़ी खरीदने का इरादा बनाया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे/निशानदेही से चोरी किए गए सभी स्वर्ण आभूषण बरामद कर लिए।
बरामद सामान में 02 जोड़ी पौंची, 01 जोड़ी कान के झुमके, 01 नथ, 01 गोलोबन्द, 01 मांग-टीका और 01 अंगूठी शामिल हैं। कुल लगभग 12 तोला सोना, अनुमानित कीमत ₹15 लाख, बरामद किया गया है।
मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने टीम को ₹2,500 के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस टीम
वरिष्ठ उ0नि0 आसिफ खान, उ0नि0 अरुण सिंह राणा, कानि0 आनन्द सिंह राणा, कानि0 हरीश सिंह, कानि0 प्रकाश चन्द्र, कानि0 मनीष पुनेठा, कानि0 नरेन्द्र मेहता, हे0कानि0 लाल बाबू, हे0कानि0 ओम प्रकाश एवं हे0कानि0 चालक आनन्द सिंह कनवाल।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *