

देहरादून में मेकअप आर्टिस्ट शीना कौर का खास कार्यक्रम, 250 लोगों ने सीखे प्रोफेशनल मेकअप के गुर
देहरादून। निरंजनपुर स्थित जी.के. स्टर्लिंग होटल में प्रोफेशनल मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों और मेकअप आर्टिस्ट्स के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 250 लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन श्री जोगिंदर मेहता, मेहता एंटरप्राइजेज ब्यूटी कॉस्मेटिक स्टोर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून की ओर से किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मेकअप आर्टिस्ट शीना कौर मौजूद रहीं।
मेकअप स्किल्स और इंडस्ट्री की जानकारी पर जोर
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेकअप के क्षेत्र में काम कर रहे कलाकारों को प्रोफेशनल मेकअप स्किल्स से रूबरू कराना, उनकी तकनीकी जानकारी को बढ़ाना और बदलती मेकअप इंडस्ट्री की आवश्यकताओं को समझाना रहा। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों को मेकअप से जुड़ी नई तकनीकों, प्रोफेशनल अप्रोच और अपने काम को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
चार्मेसी मिलानो के फाउंडर भी रहे मौजूद
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि चार्मेसी मिलानो के फाउंडर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और महत्वपूर्ण बनाया। कार्यक्रम में मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों और प्रतिभागियों को प्रोफेशनल क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा अपने कौशल का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
ऐसी ही हल्द्वानी और उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए TVN News Uttarakhand को Follow करें। 👇
Facebook: https://www.facebook.com/profile.php?id=61585587793499
कलाकारों को बिजनेस आगे बढ़ाने के लिए किया प्रेरित
आयोजकों के अनुसार, आज मेकअप इंडस्ट्री केवल व्यक्तिगत सौंदर्य सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक तेजी से विकसित होता हुआ व्यवसायिक क्षेत्र भी बन चुका है। ऐसे कार्यक्रम कलाकारों को अपने हुनर को निखारने के साथ-साथ मेकअप के क्षेत्र में अपना बिजनेस विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मेकअप आर्टिस्ट और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की भागीदारी देखने को मिली। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजन कलाकारों को एक मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें नई तकनीक, बेहतर स्किल्स और व्यवसायिक संभावनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से मेकअप कलाकारों को अपने हुनर को लगातार अपडेट करने और मेकअप इंडस्ट्री में नए अवसर तलाशने का संदेश दिया गया।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







