हल्द्वानी में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, भुवन भट्ट बोले- UGC नियम वापस होने तक जारी रहेगा आंदोलन

SHARE:

हल्द्वानी बुद्ध पार्क में UGC नियमों के विरोध में सत्याग्रह के दौरान सवर्ण शक्ति संगठन अध्यक्ष भुवन भट्ट
बुद्ध पार्क हल्द्वानी में UGC नियमों के विरोध में आयोजित सत्याग्रह के दौरान सवर्ण शक्ति संगठन के अध्यक्ष भुवन भट्ट एवं अन्य लोग।

हल्द्वानी में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, भुवन भट्ट ने उठाई UGC नियम वापस लेने की मांग

हल्द्वानी, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन की ओर से एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड आंदोलन के दौरान रामपुर तिराहा कांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए।

सत्याग्रह के दौरान संगठन की ओर से UGC के नए नियमों को लेकर विरोध दर्ज कराया गया और इन्हें वापस लेने की मांग की गई। संगठन के अध्यक्ष भुवन भट्ट कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण दिन है और राज्य निर्माण आंदोलन में लोगों ने बलिदान दिया था। भुवन भट्ट ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग होने के बावजूद उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने UGC के नए नियमों को लेकर सरकार से पुनर्विचार की मांग की और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी सवाल उठाए।

भुवन भट्ट ने कहा कि संगठन अपने मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से सामने रख रहा है और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम में विशाल शर्मा ने कहा कि उनका आंदोलन किसी जाति के खिलाफ नहीं, बल्कि व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने UGC के नियमों को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि संगठन इन नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखेगा।

तेज सिंह कार्की ने भी भर्ती घोटालों और UGC से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहा है। उन्होंने भविष्य में आंदोलन को प्रदेश स्तर पर विस्तार देने की चेतावनी दी।

सत्याग्रह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और UGC के नियम वापस लेने की मांग को लेकर नारे लगाए। इस दौरान कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे और मांग पूरी नहीं होने पर आगे आंदोलन तेज करने की बात कही।

कार्यक्रम में अमित चौहान, मुकेश रघुवंशी, प्रकाश शर्मा, हयात सिंह रावत, हरीश कांडपाल, अमर सिंह, पूरन भट्ट, दीवान सिंह, अमित पंत, राकेश नयाल, मदन मोहन जोशी, सीमा बत्रा, दीप्ति गुरुरानी, प्रभा खनका, अल्का वार्ष्णेय, प्रियंका वार्ष्णेय, तरनजीत कौर, नेहा शर्मा, प्रियंका सक्सेना, वैशाली लोबियाल, दीपक जोशी, गिरीश पाठक, देव बिष्ट, पी.सी. शर्मा, देवेंद्र सालकोटी, कौशिक धौनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

सबसे ज्यादा पड़ गई