24 घंटे में मंदिर चोरी का खुलासा, आदतन अपराधी गिरफ्तार

SHARE:

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता

नैनीताल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मंदिर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 20 मार्च 2026 को वादी हेमचंद पंत निवासी पी.डी. कॉलोनी, गैर वैशाली ऊंचापुल, हल्द्वानी द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी गई कि 19/20 मार्च 2026 की मध्य रात्रि अज्ञात चोर ने अमृता आश्रम के पास स्थित मंदिर का ताला तोड़कर मूर्तियां, पूजा सामग्री, माइक एवं अन्य सामान चोरी कर लिया।
तहरीर के आधार पर FIR संख्या 30/26, धारा 305(a)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत की गई, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक रजनी आर्या को सौंपी गई।
पुलिस की कार्यवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया गया।
दिनांक 21 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर काठगोदाम बाईपास रोड से चौपला चौराहा की ओर जा रहे एक संदिग्ध को निहारिका बैंकट हॉल, लिंक रोड कॉलोनी, वार्ड-38 के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
लाल सिंह पुत्र स्व. ओम प्रकाश सिंह
निवासी – कोहली कॉलोनी, विठोरिया नंबर-1, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल
उम्र – 52 वर्ष
अभियुक्त के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया समस्त सामान बरामद किया गया।
मामले में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई है।
अभियुक्त को समय 16:19 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बरामद माल (संक्षेप)
काली माता, दुर्गा माता एवं गणेश जी की मूर्तियां
तांबे व पीतल के लोटे, घंटियां, आरती स्टैंड, दीया स्टैंड
माइक (Dynamic Microphone Beta-58A)
आभूषण (आर्टिफिशियल), पूजा वस्त्र, जनेऊ
नीले रंग का अटैचीनुमा बैग
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में NDPS Act, Arms Act, IPC व BNS की विभिन्न धाराओं में 10 से अधिक मुकदमे थाना मुखानी, कोतवाली हल्द्वानी एवं थाना लालकुआं में दर्ज हैं। अन्य जनपदों से भी आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष – सुशील जोशी
उप निरीक्षक – रजनी आर्या
कांस्टेबल – रोहित कुमार
कांस्टेबल – धीरज सुगड़ा
कांस्टेबल – राजेश जोशी
चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा करने में कांस्टेबल रोहित कुमार एवं कांस्टेबल धीरज सुगड़ा की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *