कालाढूंगी में फर्जी नंबर प्लेट वाली थार पकड़ी: ऑपरेशन ‘प्रहार’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

कालाढूंगी में फर्जी नंबर प्लेट वाली थार पकड़ी: ऑपरेशन ‘प्रहार’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रही एक महिंद्रा थार को पकड़ा है। यह कार्रवाई 4 मई 2026 को नयाँगांव तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध काले रंग की थार को रोका गया। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जसपाल सिंह उर्फ सोनू (36 वर्ष), निवासी बैलपोखरा, कालाढूंगी बताया। जांच के दौरान वाहन की नंबर प्लेट UK04AF6111 फर्जी पाई गई, जबकि असली नंबर UK12F0005 निकला।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथी प्रभजोत के साथ मिलकर धोखाधड़ी के उद्देश्य से नंबर प्लेट बदल रखी थी। इस मामले में आरोपी को BNS की धारा 318(4) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।
फिलहाल आरोपी के साथी की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *