काठगोदाम में 4 लाख की 2 किलो चरस बरामद, मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई

SHARE:

काठगोदाम में 4 लाख की 2 किलो चरस बरामद, मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई

नैनीताल/काठगोदाम। उत्तराखंड में चलाए जा रहे “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने लगभग 4 लाख रुपये कीमत की 2 किलो 14 ग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने दमुवाढूंगा क्षेत्र की जगन्नाथ कॉलोनी में चेकिंग के दौरान इन्द्रजीत सिंह (47 वर्ष) निवासी हरिपुर कर्नल वार्ड, काठगोदाम को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 14 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 63/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गमले बेचने और मजदूरी का कार्य करता है तथा चरस उसे एक परिचित व्यक्ति ने बिक्री के लिए दी थी। पुलिस अब सप्लायर की तलाश में जुटी है।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2010 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *