
कालाढूंगी हत्या मामले में फरार आरोपी मुकुल जैन पर ₹25 हजार का इनाम घोषित, SSP नैनीताल ने जारी किए सख्त निर्देश
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, फरार आरोपी की तलाश तेज
जनपद नैनीताल में फरार एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टीसी ने थाना कालाढूंगी में दर्ज हत्या के मामले के फरार अभियुक्त पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया है।
पुलिस के अनुसार FIR संख्या 37/2026, धारा 103(1) BNS में नामजद अभियुक्त मुकुल जैन पुत्र रमेश चन्द्र जैन निवासी गंगोत्री विहार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा है।
बताया गया कि अभियुक्त द्वारा वादिनी के पति वैभव कुमार के साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई गई थी। उपचार के दौरान दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है।
यदि किसी व्यक्ति को फरार अभियुक्त मुकुल जैन के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो तत्काल निम्न नंबरों पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा—
📞 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल – 9411111212
📞 पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी – 9411112743
📞 पुलिस अधीक्षक अपराध नैनीताल – 9411110152
📞 पुलिस उपाधीक्षक (संचार) रामनगर – 9411112097
📞 प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालाढूंगी – 9411112875
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................






