भवाली में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी कार, एक ही परिवार समेत 5 की मौत

SHARE:

भवाली में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी कार, एक ही परिवार समेत 5 की मौत

भवाली/नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के भवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UP 32 QU 1874 में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस, SDRF और स्थानीय नागरिकों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर सभी शवों को बाहर निकाला। हादसे में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चे की मौत हुई है। मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा सहित पुलिस और SDRF की टीमें मौजूद रहीं।
प्राथमिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
मृतकों के नाम
भूपेंद्र सिंह चुफाल (48 वर्ष), निवासी खटीमा
सीमा कैड़ा चुफाल (45 वर्ष), पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल
वासु चुफाल (19 वर्ष), पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल
रवी चुफाल (12 वर्ष), पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल
अनुज कुमार मिश्रा (34 वर्ष), चालक, निवासी आलम नगर लखनऊ
इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई