

हल्द्वानी में 20 महिलाओं ने सीखा आत्मनिर्भरता का हुनर, सिलाई-कटिंग प्रशिक्षण का हुआ भव्य समापन
हल्द्वानी। खादी ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (भारत सरकार) तथा गोरखा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संचालित सिलाई एवं कटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 मई 2026 से 4 जून 2026 तक मेडिकल कॉलेज परिसर, रामपुर रोड हल्द्वानी में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन गोरखा सेवा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह थापा एवं सहायक खादी ग्रामोद्योग परिषद हल्द्वानी-नैनीताल के सहयोग से किया गया। महिलाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाए गए इस प्रशिक्षण में 20 महिलाओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर मीना थापा ने प्रतिभागियों को सिलाई एवं कटिंग की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। समापन समारोह में संस्था के एग्जीक्यूटिव गौरव जोशी, एमटीएस कमला बोरा, समिति के पूर्व अध्यक्ष सुनील थापा, महासचिव कोमल थापा तथा मीडिया प्रभारी आशा शाही सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को आगामी दो माह के भीतर प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







