NEET 2026: नैनीताल में 11 परीक्षा केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन ने बनाए 2 जोन और 11 सेक्टर

SHARE:

NEET 2026: नैनीताल में 11 परीक्षा केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन ने बनाए 2 जोन और 11 सेक्टर

हल्द्वानी, 19 जून 2026। आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET UG परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए नैनीताल जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नगर निगम सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को परीक्षा की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सघन जांच, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित वितरण तथा सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे पूर्ण रूप से क्रियाशील रहें और बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जाए।
प्रशासन ने परीक्षा संचालन के लिए जनपद को 2 जोन और 11 सेक्टरों में विभाजित किया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र को सेक्टर बनाया गया है और संबंधित अधिकारियों की तैनाती की गई है। इस वर्ष जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3874 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
अपर जिलाधिकारी एवं परीक्षा नोडल अधिकारी सौरभ असवाल ने बताया कि परीक्षा 21 जून को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की गई है ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छ शौचालय और यातायात प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की गरिमा से समझौता करने वाली किसी भी गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई