धर्म के नाम पर जहर घोलने की कोशिश नाकाम, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। धर्म के नाम पर नफरत फैलाने, फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में हल्द्वानी पुलिस ने महाराष्ट्र निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रहीम गुल खान उर्फ वसीम खान (35) निवासी जिला वासिम, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 5 जून 2026 को गौजाजाली बिचली, हल्द्वानी निवासी कमल जोशी ने थाना हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले शब्दों का प्रयोग किया।
मामले में थाना हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी का पता लगाया। जांच में आरोपी का महाराष्ट्र निवासी होना सामने आया।
पुलिस टीम ने लगातार पीछा करते हुए आरोपी को 23 जून 2026 को पंतनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त Xiaomi 11 Lite NE मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि धर्म के नाम पर समाज में वैमनस्य फैलाने, धमकी देने और शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







