ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: बनभूलपुरा में 14.56 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

SHARE:

ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: बनभूलपुरा में 14.56 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

नैनीताल जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 14.56 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रहार कर रही है।
29 जुलाई 2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने कच्चे मार्ग से एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 14.56 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज (32 वर्ष) निवासी इन्द्रानगर, बनभूलपुरा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
नैनीताल पुलिस का कहना है कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई