चौसनी वैश्य महासभा ने युवा कार्यकारिणी का किया गठन, सूर्यांश गुप्ता अध्यक्ष और अंश गुप्ता बने महामंत्री

SHARE:

चौसनी वैश्य महासभा ने युवा कार्यकारिणी का किया गठन, सूर्यांश गुप्ता अध्यक्ष और अंश गुप्ता बने महामंत्री

चौसनी वैश्य महासभा द्वारा आज युवा कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई। महासभा के अध्यक्ष हिरदेश कुमार गुप्ता की संस्तुति पर महामंत्री अतुल कुमार गुप्ता ने युवा कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिए सूर्यांश गुप्ता तथा महामंत्री पद के लिए अंश गुप्ता को मनोनीत किया।

युवा कार्यकारिणी के गठन को संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाज को नई ऊर्जा के साथ आगे ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर चौसनी वैश्य महासभा के अध्यक्ष हिरदेश गुप्ता, महामंत्री अतुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष विपिन बिहारी गुप्ता सहित संजय गुप्ता, विपिन गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता, डीके गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, योगेश गुप्ता और जगदीश गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

नवनियुक्त अध्यक्ष सूर्यांश गुप्ता और महामंत्री अंश गुप्ता के मनोनयन पर उपस्थित पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि युवा कार्यकारिणी समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई