CM धामी का कल हल्द्वानी दौरा: गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, उद्योगपतियों से संवाद समेत कई कार्यक्रम

SHARE:

CM धामी का कल हल्द्वानी दौरा: गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, उद्योगपतियों से संवाद समेत कई कार्यक्रम

हल्द्वानी, 28 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 29 अगस्त को एक दिवसीय नैनीताल जनपद दौरे पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस दौरान वह गौलापार में उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन/शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी सुबह 11:50 बजे रुद्रपुर के डीपीएस स्कूल मैदान से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे गौलापार स्टेडियम हैलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 12:10 बजे कार से उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार के लिए रवाना होंगे और 12:15 बजे क्रीड़ा विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे से 2 बजे तक क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन/शिलान्यास एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे गौलापार से आईटीडीसी फॉर्च्यून, हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर 2:45 बजे से 3:30 बजे तक व्यापार एवं उद्योग बंधुओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री आनन्द बाग, जिला सहकारी बैंक के निकट पहुंचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात वह साउथ एन्क्लेव-4, फार्म नंबर-03, मुखानी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री का अंतिम कार्यक्रम एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी पर होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह शाम 4:30 बजे साउथ एन्क्लेव से एफटीआई हैलीपैड के लिए रवाना होकर 4:40 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे में गौलापार में क्रीड़ा विश्वविद्यालय का शिलान्यास और उद्योग जगत के साथ संवाद प्रमुख आकर्षण रहेगा।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *