पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर अजय भट्ट भावुक, बोले- उत्तराखंड ने खोया ईमानदार और अनुशासित नेता
हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अजय भट्ट ने अपने शोक संदेश में कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी का निधन उत्तराखंड और देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि खंडूरी जी ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में ईमानदारी, सादगी और अनुशासन की मिसाल कायम की।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि खंडूरी जी का नेतृत्व, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। उन्होंने उत्तराखंड के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी के योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि राज्य की जनता उनके कार्यों को हमेशा याद रखेगी।
अजय भट्ट ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







