अल्मोड़ा फायर सर्विस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, कफड़खान के जंगल में लगी आग पर पाया काबू
अग्निशमन केंद्र अल्मोड़ा की टीम ने एक बार फिर मुस्तैदी और तत्परता का परिचय देते हुए कफड़खान के पास जंगल में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 19 मई 2026 को दोपहर 2:25 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि कफड़खान के समीप सड़क के ऊपर जंगल में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट प्रभारी के निर्देशन में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचकर फायर कर्मियों ने MFE से पंपिंग कर एक होज रील की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया तथा उसे आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक लिया। फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा नुकसान होने से बच गया और आसपास का क्षेत्र सुरक्षित रहा।
फायर सर्विस टीम में शामिल कर्मी:
• LFM — योगेश कुकशाल
• FS DVR — उमेश कुमार
• FM — दीपक मार्छाल
• WFM — मनीषा गोस्वामी
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







